गांधी भवन की बाउंड्री के किनारे दुकान लगा रहे दुकानदारों को मिलेगी दुकान, एक माह में दुकाने बनवाने का डीएम ने दिया निर्देश
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज नगर मजिस्टेश सुशील कुमार त्रिवेदी के साथ गांधी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गांधी भवन की बाउन्ड्री के किनारे बनी दुकानों को स्थायी स्थापित करने के लिए गांधी भवन की बाउन्ड्री के अन्दर ही की दुकाने एक माह में नगर पालिका परिषद बनवायेगी और जो दुकानदार बाहर रोड के किनारें दुकाने लगायें उन्हीं के आवेदन लेकर दुकानें दी जायेगी और दुकान का किराया नगर पालिका द्वारा लिया जायेगा साथ दुकानदारों की सुविधा के शौचालय बनवाये जायेगें और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्ययिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी तथा सूचना विभाग के नवीन कुमार आदि उपस्थित रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

