खरीफ उत्पादकता व कृषक गोष्ठी का विधायक ने किया शुभारंभ, विभागों के लगाए गए स्टालों का किया अवलोकन 

Jul 11, 2025 - 19:43
Jul 11, 2025 - 20:17
 0  0
खरीफ उत्पादकता व कृषक गोष्ठी का विधायक ने किया शुभारंभ, विभागों के लगाए गए स्टालों का किया अवलोकन 

फतेहपुर (आरएनआई) सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में कृषि सूचना तंत्र के सुदृणीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद स्तरीय उत्पादकता खरीफ गोष्ठी एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अर्न्तगत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। खरीफ गोष्ठी से संबंधित प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि विधायक खागा कृष्णा पासवान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जनपद स्तरीय उत्पादकता खरीफ व कृषक गोष्ठी में कृषि, कृषि रक्षा, उद्यान, पशुपालन, वन, अग्रणी जिला प्रबन्धक (बैंक आफ बडौदा), फसल बीमा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, इफको, प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति (एनजीओ), नमामि गंगे, परम्परागत कृषि विकास योजना, निम्बस आर्गेनिक, निजीवीदु सीड्स सहित अन्य विभाग व संस्थाओं के स्टालों का अवलोकन किया। 

विधायक खागा कृष्णा पासवान, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने दीप प्रज्जवलन कर खरीफ उत्पादकता गोष्ठी व कृषक गोष्ठी का शुभारम्भ किया। विधायक ने मोटे अनाज, श्री अन्न की अधिक से अधिक क्षेत्रफल में खेती कर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करते हुए कृषकों को अधिक आय प्राप्त किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही कृषकों को अपने पशुओं के गोवर को वैज्ञानिक तरीके से कम्पोस्ट तैयार कर प्रयोग किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने पीएम किसान, पीएम कुसुम, कृषि यंत्रीकरण एवं कृषि विभाग की संचालित अन्य योजनाओं एवं देय अनुदान के बारें कृषकों को जानकारी उपलब्ध करायी। डीएम ने गोष्ठी में आये हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता व कृषक गोष्ठी में उपस्थित कृषकों के सुझाव एवं उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। सीडीओ ने खरीफ के लिए की गयी तैयारी की समीक्षा के साथ ही जनपद के किसानों से फीडबैक भी लिया। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा से कृषकों को अवगत कराया। कृषि वैज्ञानिक डा० जितेन्द्र सिंह ने कृषकों को संतुलित उर्वरक, मृदा परीक्षण कराने, गोबर/खाद की प्रयोग करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया। कृषि वैज्ञानिक डा० साधना वैश्य ने कृषकों को मिलेट्स फसलों की अधिक से अधिक खेती करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेशन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को उपलब्ध करायी। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, रा०जला०, भूमि संरक्षण अधिकारी, ई०ई०सी०, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० डा० जगदीश किशोर, कृषि वैज्ञानिक, डा० संजय कुमार कृषि वैज्ञानिक, डा० शिवमंगल सिंह, बजरंग सिंह, लोकनाथ पाण्डेय भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0