किन्नर समाज ने निकाली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, नवरात्र महोत्सव में बढ़ा रंग
गुना (आरएनआई) नवरात्र महोत्सव के अवसर पर शहर में आज एक अनोखा और आकर्षक दृश्य देखने को मिला। किन्नर समाज ने मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने मां की प्रतिमा को पंडाल तक ले जाकर स्थापित किया। पूरे मार्ग में डीजे की धुन पर किन्नर समाज के लोग झूमते-नाचते दिखाई दिए। उनकी इस श्रद्धाभाव और उत्साहपूर्ण प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सडक़ों पर उमड़ आए और तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच उनका उत्साह बढ़ाते रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

