कलेक्‍टर के निर्देशानुसार ‘मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से दिलाया आवेदक को भूमि पर कब्‍जा

Jul 18, 2025 - 19:31
Jul 18, 2025 - 19:35
 0  1.4k
कलेक्‍टर के निर्देशानुसार ‘मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से दिलाया आवेदक को भूमि पर कब्‍जा

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में ‘मोबाईल कोर्ट’ अंतर्गत भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री कन्‍याल के समक्ष प्रस्‍तुत आवेदन पर कार्यवाही करते हुये तहसील आरोन के ग्राम वृंदावन स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 240/1/3 रकवा 0.183 हे. भूमि पर आवेदक परमाल पुत्र रंधीर सिंह बागड़ी को अनावेदक प्रताप पुत्र अनरत सिंह बागड़ी को बेदखल कर कब्जा सौंपा गया।

इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में तहसीलदार धीरेन्द्र गुप्ता, थाना प्रभारी आरोन बृजेंद्र सिंह भदौरिया, राजस्व निरीक्षक बृजेंद्र सिंह बरैया हल्का पटवारी सूरज किरार एवं पटवारी अनिल धाकड़ मौके पर उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0