कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने जन समस्याओं की सुनवाई, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

Dec 22, 2025 - 19:42
Dec 22, 2025 - 19:44
 0  81
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने जन समस्याओं की सुनवाई, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

हरदोई (आरएनआई) कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 84 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति द्वारा राशन कार्ड न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल उसका राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उत्तराधिकार से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)