कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, 17 सितंबर का रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर बनेगा जिले का गौरव
गुना (आरएनआई) शनिवार को जिला चिकित्सालय का कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने निरीक्षण कर 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण विर की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने
अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह शिविर जिले के लिए एक विशेष अवसर है, जिसमें 10 हजार से अधिक महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण तथा बड़े पैमाने पर रक्तदान किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि शिविर के दिन ब्लड बैंक की क्षमता का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। रक्तदाताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे – टोकन व्यवस्था, पंजीयन से लेकर डॉक्यूमेंटेशन तक की प्रक्रिया त्वरित और व्यवस्थित ढंग से की जाए। रेडक्रॉस भवन में एक साथ 20 से अधिक बिस्तरों पर रक्तदान की व्यवस्था रहेगी तथा रक्तदाताओं के लिए ऊर्जा-पेय की व्यवस्था भी की जाएगी।
इस दौरान रेडक्रॉस भवन के सौंदर्यीकरण हेतु कलेक्टर ने एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करते हुये समाजसेवियों से भी सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को शिविर स्थल पर बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था, सेल्फी प्वाइंट निर्माण, वालंटियर की तैनाती तथा रक्तदाताओं को गाइड करने के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रहे और शिविर के दिन आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य वाहनों का जिला चिकित्सालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई, गेट पर पड़े मलबे को हटाने तथा अन्य आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल करने के निर्देश नगर पालिका सीएमओ को दिए। साथ ही उन्होंने कहा प्रत्येक शुक्रवार को वे स्वयं जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा 17 सितम्बर के इस महत्त्वपूर्ण रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग दें। पुलिस विभाग, मीडिया प्रतिनिधि, राजस्व विभाग, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न समाज के लोग तथा आमजन अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम श्रीमती शिवानी पाण्डे, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



