कर्तव्यों में लापरवाही पर अशोकनगर के उप अंकेक्षक अभिषेक कुमार जैन निलंबित
अशोकनगर (आरएनआई) कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा उप अंकेक्षक सहकारिता जिला अशोकनगर अभिषेक कुमार जैन को शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कार्यालय सहायक आयुक्त (अंकेक्षण) सहकारिता जिला अशोकनगर में पदस्थ अभिषेक कुमार जैन, उप अंकेक्षक के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 मे अंकेक्षण हेतु आवंटित 122 सहकारी संस्थाओ का अंकेक्षण समय सीमा में पूर्ण नहीं किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला अशोकनगर रहेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



