आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के भी ब्लॉक कछौना के तीन मजरे विद्युती करण से वंचित, प्रकाश पर्व रहेगा फीका
कछौना, हरदोई (आरएनआई) विद्युत विभाग की हीला हवाली के चलते दीपावली प्रकाश पर्व पर आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी विकासखंड कछौना के तीन गांव आज भी कछौना देहात का ग्राम किरतपुर (राधानगर) व ग्राम सभा महरी ग्राम जालिमपुर व ग्राम सभा बालामऊ के रेलवे लाइन के पूर्व दिशा में स्थित आबादी क्षेत्र विद्युतीकरण से वंचित है। आखिर यह आबादी क्षेत्र को किस बात की सजा मिली। इन मजरों में विद्युत विकरण से वंचित होने के कारण दीपावली का त्यौहार फीका रहेगा। यहां के आम जनमानस अंधेरे में जीने को विवश है। विकासखंड कछौना की ग्राम सभा कछौना देहात के ग्राम राधा नगर की आधी आबादी विद्युतीकरण से वंचित हैं। यहां के विद्युतीकरण के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रोहित कुमार ने लगातार कई वर्षों से शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं। ग्राम सभा महरी के ग्राम जालिमपुर की आबादी आज भी विद्युतीकरण से वंचित है। सामाजिक कार्यकर्ता प्यारेलाल ने इस मद्दे को विद्युतीकरण के लिए लगातार कई वर्षों से मांग कर रहे हैं।। परंतु शासन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। दीपावली जैसे प्रकाश पर्व (त्यौहार) में ग्राम जालिमपुर में विद्युतीकरण न होने पर काफी आक्रोश है। वही विकासखंड कछौना की विधानसभा की पहचान बालामऊ में पूर्व दिशा में रेलवे लाइन के किनारे आधा सैकड़ा परिवार आबादी क्षेत्र विद्युतीकरण से वंचित है। यह दलित बाहुल्य गांव है। इस आबादी क्षेत्र में तीन इंटर कॉलेज व एक अध्यात्मिक संस्थान सहज निर्मला देवी ट्रस्ट रेलवे स्टेशन हाल्ट हैं। काफी संख्या में आम जनमानस का आवागमन रहता है। इस मजे में विद्युतीकरण के लिए ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन व पूर्व प्रधान गौतम कनौजिया व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ० मनोज सिंह लगातार कई वर्षों से विद्युतीकरण के लिए जनप्रतिनिधि गुहार लगा रहे हैं। एक तरफ सरकार हर घर रोशन करने का दावा कर रही है। वही विभाग की हीला हवाली के चलते इन मजरों में आबादी क्षेत्र के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्युतीकरण से वंचित है। जिसका खामियाजा आमजनमानस को उठाना पड़ता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

