आगरा में धार्मिक आयोजनों के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, सरगना समेत दो गिरफ्तार

Nov 22, 2025 - 21:14
 0  108
आगरा में धार्मिक आयोजनों के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, सरगना समेत दो गिरफ्तार

आगरा (आरएनआई) आगरा में एसटीएफ ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो धार्मिक आयोजनों के नाम पर लोगों का डाटा और बैंक खाते हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। कार्रवाई के दौरान मैनपुरी के रहने वाले गिरोह के सरगना अजय सिंह और उसके साथी रवि प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में पता चला कि यह गिरोह धार्मिक कार्यक्रमों में महिलाओं और अन्य लोगों को संस्था का सदस्य बनाता था और फिर उनके बैंक खाते, दस्तावेज और निजी जानकारी हासिल कर साइबर अपराध में इस्तेमाल करता था। खाते का उपयोग संदिग्ध लेन-देन, ठगी और धन शोधन जैसी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई एटीएम कार्ड, लैपटॉप, दस्तावेज और लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। एसटीएफ इन सामानों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ठगी का दायरा कितना बड़ा था और कितने लोग इस जाल में फंस चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह काफी समय से सक्रिय था और धार्मिक आस्था तथा भरोसे का फायदा उठाकर लोगों को जाल में फंसा रहा था। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.