अजरौली गांव जाने से रोके गए भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष, कोतवाली में नौ घंटे रहे, यूनियन के लोग पहुंचे

Sep 11, 2025 - 19:38
Sep 11, 2025 - 19:43
 0  135
अजरौली गांव जाने से रोके गए भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष, कोतवाली में नौ घंटे रहे, यूनियन के लोग पहुंचे

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) अजरौली गांव जाने की सूचना मिलने पर पुलिस रात में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष के गांव पहुंची। वहां से जिलाध्यक्ष को लेकर कोतवाली गए। लगभग नौ घंटे तक जिलाध्यक्ष कोतवाली में बैठे रहे। यूनियन के लोगों को जानकारी हुई तो अगले दिन सुबह राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर और जिले स्तर तक के यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। नौ घंटे बाद जिलाध्यक्ष को जाने दिया गया और कहा गया कि वह कुछ लोगों के साथ पुलिस की मौजूदगी में अजरौली गांव जा सकते हैं लेकिन यूनियन के लोगों ने तय किया कि बिंदकी में होने वाली 13 सितंबर की महापंचायत में अगला कार्यक्रम तय किया जाएगा कि कब जाना है।

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने गुरुवार को जनपद के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव जाकर हत्या का शिकार हुए एक व्यक्ति के परिजनों से मिलने का ऐलान किया था। अजरौली गांव में 26 अगस्त की रात को केशपाल सिंह की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें दो लोग राम लखन पटेल, वीरभान सिंह घायल भी हुए थे। यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के अजरौली गांव जाने की जानकारी कोतवाली बिंदकी पुलिस को हुई तो बुधवार व गुरुवार की मध्य रात लगभग 1.30 बजे हरदौली गांव पहुंची। जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल को अजरौली गांव जाने से रोकने के लिए अपने साथ कोतवाली ले आई। रात में जिलाध्यक्ष कोतवाली में बैठे रहे। धीरे-धीरे मामले की जानकारी यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को हुई तो गुरुवार की सुबह कोतवाली पहुंचने लगे। यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम, मंडल महासचिव देवनारायण पटेल, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। गुरुवार की सुबह लगभग 10.30 बजे यानी नौ घंटे बाद पुलिस ने यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल को जाने दिया। जिसमें पुलिस ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल अजरौली गांव जाएगा लेकिन यूनियन के लोगों ने तय किया कि तेरह सितंबर को बिंदकी तहसील में पहले महापंचायत होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि अजरौली कब जाया जाएगा। इस मौके पर यूनियन की जिला संरक्षिका राजेश कुमारी उत्तम, महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष ममता गुप्ता, रोहित पटेल, मोईद अहमद, कप्तान सिंह यादव, अनूप सैनी, रमाशंकर सूर्यवंशी, अजीत उत्तम, चंद्र गोविंद दुबे, अरुण कुमार पटेल, सुभाष पटेल, कामता प्रसाद, नईम, सत्यम पटेल, केशन, राकेश कुशवाहा, अरुण बैरागी, रामराज पटेल, हरिप्रसाद, शिव कुमारी, सानू सिंह चैहान, मुन्नी सिंह तथा गुड़िया देवी मौजूद रहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0