अखण्ड दया धाम में त्रिदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव 08 जुलाई से
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन (आरएनआई) कालीदह/परिक्रमा मार्ग स्थित अखंड दया धाम में मंगलायतन सेवा ट्रस्ट के द्वारा महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज के पावन सानिध्य में त्रिदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव 08 से 10 जुलाई 2025 पर्यन्त विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव के अंतर्गत 08 से 09 जुलाई को प्रातः 08 बजे से रुद्राभिषेक होगा।तदोपरांत अपराह्न 04 से 07 बजे तक अखंड दया धाम के संस्थापक महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा "गोपी गीत" पर प्रवचन करेंगे।इसके अलावा 10 जुलाई को प्रातः 08 बजे से देश-विदेश से आए समस्त भक्त-श्रद्धालु के द्वारा गुरु पूजन (व्यास पूजन) किया जाएगा। महाराजश्री की परम् कृपापात्र शिष्या साध्वी कृष्णानंद महाराज ने समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



