शिमला में सोने-हीरे में लिपटी अनोखी शादी, बाउंसरों के घेरे में दूल्हा-दुल्हन
शिमला (आरएनआई) शिमला ग्रामीण के सुन्नी इलाके में एक अनोखी शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं। इस शादी में किसी को भी दूल्हा-दुल्हन के पास जाने की इजाज़त नहीं थी। क्योंकि दूल्हे ने सोने-हीरे से जड़ा सेहरा और विदेशी मुद्रा के हार पहन रखे थे। ये शादी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। शिमला जिले के सुन्नी (घरयाणा) में एक निरंकारी विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दूल्हा वंश पुत्र जग्गू और दुल्हन सकीना पुत्री सुरिंदर बानिया और रूप की बेटी बताई जा रही है। बारात हरियाणा के पंचकूला से आई थी। ये अपने आप में पहली शादी थी, जिसमें दूल्हा और दुल्हन के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था थी, यानी कि दोनों को बाउंसरों ने घेर रखा था। क्योंकि दूल्हे के सिर पर सेहरा सोने और हीरे से बना था। यही नहीं गले में विदेशी मुद्रा के हार डाल रखें थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

