रूस का यूक्रेनी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल अटैक, तीन जवानों की मौत, 200 से अधिक हताहत

रूस की मिसाइल ने यूक्रेन की एक सैन्य प्रशिक्षण स्थल को निशाना बनाया। जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेन सेना भारी मानव संसाधन की कमी से जूझ रही है। 

Jul 30, 2025 - 17:33
 0  81
रूस का यूक्रेनी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल अटैक, तीन जवानों की मौत, 200 से अधिक हताहत

कीव (आरएनआई) रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। रूस  की सेना यूक्रेन की सरकारी इमारतों को निशाना बना रही है। हालिया हमले में रूस ने यूक्रेन की सेना के ट्रेनिंग ग्राउंड को निशाना बनाया है। इस हमले में तीन सैनिकों की मौत हुई है। जबकि 18 जवान घायल हुए हैं।  

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में लगभग 200 यूक्रेनी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि चेर्निहीव क्षेत्र में होन्चारिवस्के के पास यूक्रेन के 169वें प्रशिक्षण केंद्र पर दो एस्कंदर मिसाइलों से हमला किया था। जिसमें यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। 

रूस ने यूक्रेनी नागरिक ठिकानों पर भी हवाई हमले किए है। यूक्रेन की वायु सेना ने बुधवार को बताया कि उसने रात भर में हमलावर 78 ड्रोन दागे। हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को रोकने के प्रयास में मंगलवार को कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति प्रयासों में प्रगति के लिए आठ अगस्त तक का समय दे रहे हैं। समय सीमा तक यह नहीं रुका तो अमेरिका दंडात्मक प्रतिबंध और कर लगाएगा।

यूक्रेनी सैन्य ठिकानों पर पिछले पांच महीनों में यह चौथा घातक हमला है। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले के तीन हमलों में कम से कम 46 सैनिक मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे।

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कहना है कि इस वर्ष रूसी हमलों में हताहत हुए नागरिकों की संख्या में वृद्धि हुई है, 2025 के पहले छह महीनों के भीतर 6,754 नागरिक मारे गए या घायल हुए और ये 2024 की इसी अवधि की तुलना में 54 प्रतिशत तक अधिक है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 24 फरवरी 2022 को रूस द्वारा पड़ोसी यूक्रेन पर हमला शुरू किया और इसके बाद से 716 बच्चों सहित कम से कम 13,580 यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.