मिशन शक्ति/एन्टीरोमियो टीम ने बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sep 30, 2025 - 18:36
Sep 30, 2025 - 18:36
 0  27
मिशन शक्ति/एन्टीरोमियो टीम ने बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कछौना पुलिस मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम ने भृमण के दौरान लड़कियों व महिलाओं को देखकर अश्लील फब्तियाँ कसने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बतातें चलें पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई के निर्देशन में "मिशन शक्ति फेज 5.0" अभियान के अन्तर्गत महिला सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को कछौना पुलिस की मिशन शक्ति/एन्टीरोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लड़कियों व महिलाओं को देखकर अश्लील फब्तियाँ कसने वाले एक अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र जगप्रसाद निवासी कुकुही थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कोतवाली कछौना पर मु0अ0सं0 349/25 धारा 296 बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्त पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाई कर जेल भेज दिया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)