भारतीय करणी सेना के तत्वावधान में तहरी भोज भंडारे का आयोजन संपन्न, हर हर महादेव के जयघोष के साथ संपन्न हुआ भंडारा

Jul 28, 2025 - 20:26
Jul 28, 2025 - 20:26
 0  783
भारतीय करणी सेना के तत्वावधान में तहरी भोज भंडारे का आयोजन संपन्न, हर हर महादेव के जयघोष के साथ संपन्न हुआ भंडारा

हरदोई (आरएनआई) कछौना करणी सेना के तत्वाधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी   रविवार के दिन पवित्र श्रावण मास के  तीसरे  सोमवार को भारतीय करणी सेना के जिला अध्यक्ष रमन सिंह की अगुवाई में  श्रावण मास के तृतीय सोमवार की पूर्व संध्या पर कछौना गौसगंज कलौली रोड पर स्थित डबल नहर  पर कांवड़ियों के लिए तहरी भोज भंडारे का आयोजन किया गया।  रविवार को लगभग दो बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ होकर देर शाम तक चलता रहा। मेंहदीघाट आदि से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे ने भन्डारे में पहुंच कर  तहरी का  प्रसाद ग्रहण किया डीजे की धुन पर कांवड़िए बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए शिवभक्ति में सराबोर दिखे।

कार्यक्रम के इस अवसर पर हरदोई जिलाध्यक्ष रमन सिंह, ओपी राठौर ,  दुर्गेश सिंह  मधुकर सिंह , सौरभ सिंह  ,उमाशंकर गुप्ता , वरिष्ठ पत्रकार अरूण शुक्ला ,  हिमांशु श्रीवास्तव(साईं बाबा), राजेश मांझी(शोले बाबा), अनूप सिंह ,सुखवीर  सिंह सेंगर , मानस श्रीवास्तव रवी सिंह ,राजू    सहित करणी सेना के कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)