प्रभारी मंत्री ने किया लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित
हरदोई (आरएनआई) आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज आपातकाल विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने जनपद के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल हमें दमन की याद दिलाता है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल लोधी व अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

