डीआईजी सुधा सिंह ने हरदोई जीआरपी थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, जीआरपी थाने में मचा हड़कंप

Dec 12, 2025 - 19:20
Dec 12, 2025 - 19:22
 0  405
डीआईजी सुधा सिंह ने हरदोई जीआरपी थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, जीआरपी थाने में मचा हड़कंप

हरदोई (आरएनआई) शुक्रवार को डीआईजी सुधा सिंह अचानक हरदोई रेलवे स्टेशन पहुँचीं और जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी जीआरपी लखनऊ भी मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों के अचानक पहुंचने से थाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाने के कार्यालय, बैरक, रिकॉर्ड रूम और फाइलों के रखरखाव की स्थिति को परखा। उन्होंने थाने में दर्ज मुकदमों की समीक्षा की और हिस्ट्रीशीटरों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

डीआईजी सुधा सिंह ने जीआरपी थाने को बेहतर प्रबंधन, व्यवस्था और स्वच्छता के आधार पर ISO सर्टिफिकेशन दिलाने की बात भी कही। इसके साथ ही उन्होंने थाने के भवन और परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान हरदोई पुलिस एडिशनल पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ सिटी अंकित मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)