जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक

Jun 26, 2025 - 18:52
Jun 26, 2025 - 18:55
 0  162
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अस्पतालों में मरीजों के बेड पर बेड स्लिप रखी जाये। दवाइयों का जारी रजिस्टर अपडेट रखा जाये। प्रशिक्षित एएनएम का डिलीवरी के लिए सहयोग लिया जाये। ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की प्रगति बढ़ाई जाये। संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाई जाये। आशाओं को संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के सक्रिय किया जाये। आशाओं की निर्धारित संख्या में गर्भवती महिला के घर विजिट सुनिश्चित की जाये। आभा आईडी बनाने के कार्य में तेजी लायी जाये। सभी आयुष्मान कार्ड धारकों की आभा आईडी बनवाई जाये। आरबीएसके में कम से कम 20 प्रतिशत स्कूलों व 20 प्रतिशत बच्चों की स्क्रीनिंग की जाये। आरबीएसके टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों की सूची उपलब्ध करायी जाये ताकि इन बच्चों को शासन की अनुमन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। सैम व मैम बच्चों को चिन्हित किया जाये। जिलाधिकारी ने कोथावां व टड़ियावां की आरबीएसके टीम की सराहना की। उन्होंने अन्य अधीक्षकों को आरबीएसके टीमों को अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। एनआरसी की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाये। जननी सुरक्षा योजना में भुगतान को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग में प्रगति लायी जाये। क्रॉनिक किडनी डिजीज की रिपोर्टिंग को बेहतर बनाया जाये। नियमित टीकाकरण की प्रगति को बेहतर किया जाये। रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाये। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)