चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने कुंभराज व मृगवास मंडलों में कार्यकर्ताओं से की वन-टू-वन चर्चा, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
चाचौड़ा (आरएनआई) आज चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची का मण्डल कुंभराज एवं मण्डल मृगवास के सभी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी सहित दोनों मंडलों से संबंधित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
जिसमें विधायक द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की एवं उनकी समस्याओं को जाना। तदोपरांत समस्या से संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को त्वरित निराकरण के लिए दिशा निर्देश दिए। जिसमें विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग आदि के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कुंभराज मण्डल अध्यक्ष रोहित कासट, मृगवास मण्डल अध्यक्ष राजाराम गुर्जर,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



