गुनिया नदी पुनर्जीवन अभियान के अंतर्गत पनरिया नदी में किया श्रमदान
गुना (आरएनआई) गुनिया नदी पुनर्जीवन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज न्यू टेकरी रोड स्थित पवन कॉलोनी के पुल के पास निकलने वाली पनरिया नदी पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्त्ताओं, नगरपालिका एवं राजस्व विभाग की टीमों द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयं अपर कलेक्टर श्री जैन ने भी श्रमदान किया एवं उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वेच्छा से सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास दिनेश चंदेल, नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह यादव एवं परियोजना अधिकारी सुश्री दीपा शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



