क्रेन में फंसने पर BJP सांसद ने आपरेटर को मारा थप्पड़, मशीन को लगा था झटका
सतना (आरएनआई) मध्यप्रदेश के सतना सांसद गणेश सिंह ने एक निगमकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। आंबेडकर प्रतिमा को हाइड्रोलिक मशीन में बैठकर सांसद गणेश सिंह माल्यार्पण करके नीचे आते वक्त झटका लगा तो ऑपरेटर पर भड़क गए। सबके सामने थप्पड़ मार दिया।
शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का था। सांसद ने सुबह रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। इसके बाद वे सेमरिया चौक पहुंचे। यहां क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स में चढ़कर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे । इसके बाद नीचे आते समय मशीन अचानक झटके से बीच में रुक गई। सांसद कुछ देर हवा में ही अटके रहे। उन्होंने कर्मी और आपरेटर गणेश कुशवाह को बुलाया और खींचते हुए उसमें थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जाता है कि दो लोगों की बैठने की क्षमता थी।उसमें तीन सवार थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



