कोहरे का कहर: आगरा-जयपुर हाईवे पर 6 वाहन भिड़े, बस चालक का पैर कटा; कई यात्री घायल

Dec 18, 2025 - 14:06
 0  135

आगरा (आरएनआई)। घने कोहरे के कारण आगरा-जयपुर हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किरावली कस्बे में अभुआपुरा बिजली घर के सामने रात करीब 12 से 1 बजे के बीच छह वाहन आपस में टकरा गए, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बस चालक का पैर कट गया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें दो ट्रक, दो स्लीपर बसें और दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही किरावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और संकेतक लगाकर यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया।

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे और खराब मौसम के दौरान अत्यंत सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि कम दृश्यता की स्थिति में वाहन धीमी गति से चलाएं और यदि रास्ता स्पष्ट न दिखे तो हाईवे पर आगे बढ़ने के बजाय सुरक्षित स्थान पर वाहन खड़ा कर दें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.