आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ संपन्न हुआ भाजपा का युवा सम्मेलन
कछौना, हरदोई (आरएनआई) सुभाषचंद्र बोस पी.जी. कॉलेज, कहली गौसगंज, हरदोई में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हरदोई के द्वारा "युवा सम्मेलन" का आयोजन किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह "बब्बन" ने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का स्वागत करते हुए युवाओं को संबोधित किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आये भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वदेशी अपनाने को लेकर इतिहास को याद करते हुए कहा कि हमने पूर्वकाल में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग न करके हम अंग्रेजों द्वारा फैलाए गए विदेशी उत्पादों के जाल में फंसते रहे और देश को गुलामी की ओर धकेल दिया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पुनः स्वदेशी अपनाने को लेकर नारा दिया है "हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी"। जिससे स्वदेशी उत्पादों को खरीदने का चाल चलन बढ़ेगा और इससे देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज भारत का योग के क्षेत्र में और स्वदेशी की राह पर चलते हुए हमारे देश में निर्मित ब्रम्होस मिसाइल इसका जीत जागता उदाहरण है। हम जितना स्वदेशी अपनाएंगे उतना ही हम अपने देश को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम को मिश्रिख सांसद अशोक रावत, विधायक बालामऊ रामपाल वर्मा, सदस्य विधान परिषद इंजी.अवनीश सिंह, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत अभियान के संयोजक एवं जिलाउपाध्यक्ष विनोद राठौर, क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र युवा मोर्चा आशीष कश्यप, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश सिंह, जिलाउपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, जिलामहामंत्री इंजी ओम वर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अशोक सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला, चैयरमैन कछौना पंकज शुकला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कछौना संचित अग्रवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, कार्तिकेय तिवारी, शिवेंद्र सिंह, रवि चौधरी, महामंत्री प्रखर अग्निहोत्री, जिलामंत्री जतिन पटेल, सूरज भदौरिया, विमल सिंह अंकुर, आकाश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा अनुज मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष खुशीराम यादव, मंडल अध्यक्ष भाजपा मयंक सिंह, लालता अर्कवंशी, आनंद सैनी सहित हजारों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



