आज जिज्जी की पंचायत रेस्टोरेंट में अध्यक्ष सरपंच एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान समारोह

Nov 26, 2025 - 21:50
Nov 26, 2025 - 22:08
 0  4.6k
आज जिज्जी की पंचायत रेस्टोरेंट में अध्यक्ष सरपंच एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान समारोह

गुना (आरएनआई) बीते दिनों  18.11.2025 को विज्ञान भवन नईदिल्‍ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा नेशनल वाटर अर्वाड्स सेरेमनी में JSJB 1.0  अन्‍तर्गत उत्‍कृष्‍ट कार्य करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्‍थान प्राप्‍त करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ व जिला पंचायत जिला मुख्यकार्यपालन अधिकारी अभिषेक दुबे गुना को जल शक्ति मंत्री  द्वारा "जल संचय जन भागीदारी अवाॅर्ड" से सम्‍मानित किया गया था। 

 इसको लेकर मनोज धाकड़ जिलाध्यक्ष सरपंच संघ ने बताया इसी क्रम में "पंचायत सम्‍मान समारोह" कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 26.11.2025 को प्रात: 10:30 बजे "जिज्‍जी की  पंचायत रेस्‍टोमार्ट" एकलव्‍य आवासीय छात्रावास के सामने वायपास गुना में किया गया था। जिसमें पांचों जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जनपद सदस्यों, एवं समस्त सरपंच,क्लस्टर प्रभारी, उपयंत्रीगण, सचिव,ग्राम रोजगार सहायक,जनपद स्टाफ सम्मानित किया गया।। सभी जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पदाधिकारियों की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधीश, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी अधिकारी जनपद पंचायत अध्यक्ष जनपद पंचायत सदस्य सरपंच पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0