अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा उर्फ पूजा गिरफ्तार

Oct 11, 2025 - 15:43
 0  189
अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा उर्फ पूजा गिरफ्तार

जयपुर/अलीगढ़ (आरएनआई) अलीगढ़ के चर्चित अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में फरार चल रही पूर्व महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपने कथित प्रेमी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अलीगढ़ पुलिस ने उन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पूजा को राजस्थान के भरतपुर जिले में जयपुर हाईवे पर एक बस से पकड़ा गया। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के 16 दिन बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और केस से जुड़े बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

प्रेम संबंध से जुड़ा हत्या का विवाद
यह मामला एक प्रेम त्रिकोण से जुड़ा बताया जा रहा है। 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता ने 25 अगस्त 2025 को अलीगढ़ के खैर में टीवीएस बाइक शोरूम शुरू किया था। उनके पिता नीरज गुप्ता आढ़ती थे और बेटे के साथ शोरूम संभालते थे।

26 सितंबर की रात अभिषेक अपने पिता और चचेरे भाई जीतू के साथ घर लौटने के लिए खैर से निकले। रात लगभग 9:30 बजे वे खेरेश्वर मंदिर चौराहे के पास हाथरस जाने वाली बस में चढ़ रहे थे। नीरज और जीतू बस में सवार हो चुके थे, तभी अभिषेक पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चला दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिवार ने हत्या को साजिश बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

शूटर्स ने लिया था ‘पूजा’ का नाम
अक्टूबर के पहले हफ्ते में पुलिस ने गोंडा रोड नींवरी निवासी मोहम्मद फजल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी मुलाकात डॉ. अन्नपूर्णा भारती और उनके पति अशोक पांडेय से हुई थी। अभिषेक की हत्या के लिए दोनों ने उसे 3 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

पुलिस अब अशोक पांडेय सहित बाकी आरोपियों की भी तलाश में है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.