राजस्थान में फाइनल वोट लिस्ट 14 फरवरी को प्रकाशित होगी, एसआईआर कार्यक्रम की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ी
जयपुर (आरएनआई)। राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समय सीमा को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब राज्य में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे एसआईआर कार्यक्रम की प्रासंगिक तिथियों में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, गणना चरण 11 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा, जबकि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराने की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नोटिस चरण, जिसके तहत जारी करना, सुनवाई, सत्यापन और गणना प्रपत्रों पर निर्णय शामिल है, 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगा। सभी प्रक्रियाओं के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से 5 करोड़ 24 लाख से अधिक प्रपत्र ईसीआई-नेट पर अपलोड किए जा चुके हैं, जो निर्धारित समय से पहले 95.9 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग को दिया।
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश के 25,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। बाड़मेर, सलूंबर, बालोतरा और झालावाड़ जिलों में सभी गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। वहीं 15 विधानसभा क्षेत्रों—खानपुर, सिवाना, डग, मनोहर थाना, भीनमाल, सलूंबर, चौहटन, पचपदरा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, गुड़ामालानी, झालरापाटन, बाड़ी, शिव और बाड़मेर—में भी 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



