63 वर्षीय किसान बिना बताए घर से लापता, परिजनों ने कोतवाली में दी सूचना
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम लायकखेड़ा निवासी बुजुर्ग किसान रामपाल उम्र 63 वर्ष चार जुलाई से घर से बिना बताए कहीं चले गए। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी नहीं हो सकी। पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना पुलिस को परिजनों ने दे दी है। लापता किसान रामपाल वर्मा का हुलिया चेहरा साफ गोल, दाढ़ी बाल सफेद, कपड़ा नीली टी-शर्ट व नीला हाफ लोअर, पैरों में हवाई चप्पल पहने हैं। परिजन आसपास क्षेत्र व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने आमजन मानस से अपील की किसी व्यक्ति को जानकारी मिले इंसानियत के नाते कोतवाली का सीयूजी नंबर 9454403557 व परिजनों के मोबाइल नंबर 7093946821 व 8303636673 पर सूचना दें। जिससे गुमशुदा किसान परिजनों को मिल सके। परिजन काफी आहत है। गुमशुदा की खोजबीन में परिजन दर-दर भटक रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

