18 वर्षीय युवती ने सन्दिग्ध अवस्था में की आत्महत्या
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम हरिचन्दापुर कलौली में वृहस्पतिवार की सुबह सन्दिग्ध अवस्था में 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। ग्रामीणों की अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम हरिचन्दापुर करौली में वृहस्पतिवार की सुबह सुशील सिंह की 18 वर्ष की पुत्री चांदनी ने सन्दिग्ध अवस्था में आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर कोतवाली कछौना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इस घटना को लेकर ग्रामीण अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। क्षेत्र में परिवार का आपसी संवाद की कमी, नशा, भागम भाग दौड़, जुआं, सट्टा कारोबार, एकाकीपन के कारण अवसाद की घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिसके कारण आत्महत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। जिसका दंश परिवार जिंदगी भर झेलने को विवश है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



