स्व माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ आयोजित

Oct 1, 2024 - 21:26
Oct 1, 2024 - 21:27
 0  675
स्व माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ आयोजित

गुना (आरएनआई) पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व माधवराव सिंधिया की तेइंसवी पुण्यतिथि के अवसर पर अंबेडकर चौराहा स्थित सांसद कार्यालय पर विधि विधान से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपाजनों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत माधवराव सिंधिया की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।  

इस दौरान भाजपा ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,ज़िला प्रभारी डॉ गोपाल आचार्य,कार्यालय प्रभारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता,सूर्यकांत जगताप,बिट्ठल दास मीना,हरि सिंह यादव,सुनील अग्रवाल,कैलाश धाकड़,महेंद्र किरार,संजय देशमुख,श्रवण धाकड़,मानसिंह परसौदा,नीरज निगम,अनिल जैन रूपश्री,अंकुर श्रीवास्तव,मोहित नामदेव,ओम प्रकाश नरवारिया,सूर्या राठौर,बबलू जाट आदि उपस्थित रहे।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0