सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सीएचसी में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
कछौना, हरदोई (आरएनआई) मण्डल कछौना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कछौना के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत रक्त परीक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा सेवा पखवाड़ा का मूल उद्देश्य समाज की भलाई और जरूरतमंदों की मदद करना है। रक्तदान महादान है। किसी घायल, बीमार व्यक्ति को रक्त उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानवता की सेवा है। भाजपा पार्टी केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ना है। रक्तदान के लिए सैकड़ो कार्यकर्ताओं में स्वच्छा से परीक्षण कराके पंजीकरण कराया।
इस अवसर पर संयोजक अनूप दीक्षित, महामंत्री अजय बाजपेई, संजय सिंह, नीरज शुक्ला, भैया लाल द्विवेदी, प्रबंधक सुनील सोनी सहित कार्यकर्ता मौजूद है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



