सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव का शुभारंभ, खेलों से बढ़ती है मानसिक व शारीरिक क्षमता: जय प्रकाश रावत
हरदोई (आरएनआई) स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव का शुभारम्भ हरदोई के सांसद जय प्रकाश रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई तथा सांसद ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा कि खेल स्पर्धाएं मानसिक एवं शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में विजय लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में दौड़, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, जूडो एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, डीसी मनरेगा रवि प्रकाश सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



