सरकारी आंकड़ों में खाद भरपूर, ज़मीन पर खाद के लिए किसान मजबूर

Aug 14, 2025 - 12:30
Aug 14, 2025 - 12:30
 0  567
सरकारी आंकड़ों में खाद भरपूर, ज़मीन पर खाद के लिए किसान मजबूर

हरदोई (आरएनआई) कृषि विभाग के आंकड़ों में जिले में खाद ‘भरपूर’ बताई जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि सरकारी गोदामों और सहकारी समितियों के चक्कर काटते-काटते किसान थक चुके हैं और कई-कई दिन लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। किसानों का आरोप है कि रसूखदारों को ‘बैक डोर’ से खाद दी जा रही है, जबकि आम किसान टोकन, पर्ची और घंटों की प्रतीक्षा के बाद भी मायूस हैं; महिलाएं तक पांच दिनों से कतार में खड़ी हैं, फिर भी एक थैला खाद नहीं मिला। उधर, कृषि विभाग का दावा है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और रोजाना पर्याप्त मात्रा में वितरण हो रहा है, लेकिन किसानों का कहना है कि यह सिर्फ कागज़ी दावा है। गुरुवार को आक्रोशित किसानों ने बिलग्राम–हरदोई मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे हरदोई–कानपुर और हरदोई–कन्नौज मार्ग पर यातायात घंटों ठप रहा। पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया, मगर किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द खाद नहीं मिली तो आंदोलन अबकी बार ‘आर-पार’ का होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)