सपा चला रही है पीडीए पेड़ रोपण कार्यक्रम

Jul 7, 2024 - 15:14
Jul 7, 2024 - 15:15
 0  1.6k
सपा चला रही है पीडीए पेड़ रोपण कार्यक्रम

हरदोई (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के आह्वान पर 01 से 07 जुलाई 2024 तक ‘‘पीडीए पेड़‘‘ रोपण कार्यक्रम जारी है। समाजवादी पार्टी हरदोई पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी, जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने अपने मोहल्ला शिवनाथ नगर मे पीडीए पेड़ वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में चल रहे पीडीए पेड़ रोपण अभियान को लेकर रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि पीडीए पेड़ रोपण अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव में पीपल, बरगद और नीम के पेड़ लगा रहे है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। वर्तमान में हर तरफ फैले हुए तरह-तरह के प्रदूशण को दूर करने के लिए आवश्यकता पेड़ की है।

पीडीए पेड़ पौधारोपण के इस पर्यावरणीय, सामाजिक आंदोलन को समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के गांवों से शुरू करके आगामी चरणों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सोनू गुप्ता,राकेश पाल, अजय पाल, इंद्रपाल वर्मा, सर्वेश पाल, देशराज पाल, आयुष गुप्ता, सुमित पाल, आदर्श गुप्ता, पंकज गुप्ता दुर्गेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)