गुना (आरएनआई) म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष अमिताभ मिश्र की अध्यक्षता में जिला न्यायालय गुना में दिनांक 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में अमिताभ मिश्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों का पालन करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित जनसमूह को भारतीय संविधान में प्रदत्त शक्तियों के बारे मे विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के द्वारा भारतीय संविधान के विभिन्न प्रावधानों के बारे मे बताया जाकर उपस्थित जनसमूह को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया।कार्यक्रम में सुरेश कुमार चोबे अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम,सुरेश कुमार सूर्यवंशी जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश,ओमप्रकाश रघुवंशी जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सुश्री शैलजा गुप्ता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती सोनाली शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सुश्री मधुलिका मुले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, लीगल एड डिफेंस कांउसेल्स, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।