संचार साथी ऐप ऑप्शनल, हो सकेगा डिलीट… केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने कहा- विपक्ष कर रहा भ्रमित

Dec 2, 2025 - 15:56
Dec 2, 2025 - 15:57
 0  189
संचार साथी ऐप ऑप्शनल, हो सकेगा डिलीट… केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने कहा- विपक्ष कर रहा भ्रमित

एमपी (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने संचार साथी ऐप को लेकर फैल रही गलतफहमियों को साफ किया है. उन्होंने कहा कि ये ऐप किसी तरह की जासूसी नहीं करता और न ही आपकी कॉल्स मॉनिटर करता है.

सिंधिया जी ने कहा कि ऐप पूरी तरह वॉलंटरी है, 'अगर आप एक्टिवेट करना चाहते हैं तो कीजिए, नहीं चाहते हैं तो बिल्कुल न करें. फोन में रखना है तो रखिए, नहीं रखना है तो डिलीट कर दीजिए.' उन्होंने साफ कहा कि ऐप को डिलीट करना भी पूरी तरह आपकी मर्जी है. ये कोई मैंडेटरी ऐप नहीं है. सिंधिया  जी के मुताबिक, इस ऐप का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाना है. सरकार की कोशिश है कि ये ऐप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, ताकि वे सुरक्षित रहें और फ्रॉड का शिकार न हों.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0