शिमला में झमाझम बारिश, 21 से 23 जून के बीच हिमाचल पहुंचेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में 21 से 23 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है। वहीं, मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 

Jun 17, 2025 - 10:37
 0  81
शिमला में झमाझम बारिश, 21 से 23 जून के बीच हिमाचल पहुंचेगा मानसून

शिमला (आरएनआई) राजधानी शिमला में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार दाेपहर बाद शहर में करीब डेढ़ घंटे के दौरान 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर ढाई बजे के बाद बादल झमाझम बरसे। रात तक शहर में बूंदाबांदी का दौर भी जारी रहा, जबकि मैदानी जिलों में लोग गर्मी से बेहाल रहे। प्रदेश में 21 से 23 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है। 21 और 22 जून को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। तापमान में कमी आने से तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

मैदानी जिलों में सोमवार को भी गर्मी का असर जारी रहा। हालांकि, ऊना जिले में सोमवार सुबह बादल छाए रहे। इस दौरान तेज धूप से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भी सोमवार को मौसम साफ बना रहा। दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में 17 से 19 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। अन्य जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश से शहर के नाले उफान पर आ गए और कई जगह सड़कों पर जलभराव हुआ। 

मूसलाधार बारिश से न्यू शिमला में पानी घरों में घुस गया। उधर, रविवार रात को कांगड़ा में 33.6, करसोग में 27.0, पालमपुर में 23.8, जोत में 16.8, धर्मशाला में 16.0, पांवटा साहिब-नगरोटा सूरियां में 13.2, जुब्बड़हट्टी में 12.0, कुफरी में 8.6, शिमला में 7.4, कोठी में 7.0 और भरमौर में 6.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर में 21.6, भुंतर में 20.0, कल्पा में 12.3, धर्मशाला में 20.5, ऊना में 23.4, नाहन में 21.5, केलांग में 9.5, पालमपुर में 22.5, सोलन में 19.2, मनाली में 16.1, कांगड़ा में 21.8, मंडी में 22.5, बिलासपुर में 23.0, हमीरपुर में 25.4, चंबा में 20.0, डलहाैजी में 13.7, जुब्बड़हट्टी में 17.8, कुफरी में 14.6, कुकुमसेरी में 8.3, नारकंडा में 12.4, भरमाैर में 14.6, रिकांगपिओ में 15.5, सेऊबाग में 18.5, कसाैली में 20.5, सराहन में 14.7 और ताबो में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्र    अधिकतम तापमान
हमीरपुर    38.2
ऊना    38.0
नेरी    36.8
बिलासपुर    35.6
सुंदरनगर    34.8
भुंतर    34.6
धौलाकुआं    33.8
मंडी    33.4
बजौरा    33.1
बरठीं     32.8
नाहन    32.6
सोलन    32.2
चंबा    30.9
मनाली    27.2
शिमला    25.2

Follow RNI News Channel on WhatsApp: 
https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.