यूपी में आज एक ही पाली में आरओ-एआरओ परीक्षा, 2382 केंद्रों पर हो रहा आयोजन

पूरे प्रदेश के सभी 75 जिलों में आरओ-एआरओ परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। 

Jul 27, 2025 - 09:49
 0  54
यूपी में आज एक ही पाली में आरओ-एआरओ परीक्षा, 2382 केंद्रों पर हो रहा आयोजन

लखनऊ (आरएनआई) आरओ-एआरओ परीक्षा यूपी के सभी जिलों में आयोजित की जा रही है। यह पहली बार है कि यह परीक्षा सिर्फ एक पाली में होगी। हर परीक्षा केंद्र में केंद्र में केंद्र व्यवस्थापक के अलावा दो मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। यह परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित होगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस परीक्षा के लिए 2382 केंद्र बनाए गए हैं। 

इस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया है। साढ़े नौ बजे की परीक्षा के लिए गेट से एंट्री साढ़े आठ बजे होनी है। सभी केंद्रों पर फेस रिकग्नीशन, बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा रविवार सुबह से जिले के 13 केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। एक पाली में हो रही इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह 8 बजे से ही केंद्रों पर जुटने लगे। सभी केंद्रों पर फेस रिकग्नीशन, बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। 

जिले भर के 13 परीक्षा केंद्रों पर 5376 अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था की गई है। केंद्रों के बाहर महिला और पुरुष कांस्टेबलों की अलग-अलग टीमें तैनात हैं। परीक्षार्थियों के सामान के लिए काउंटर बनाए गए हैं और फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखी गई हैं। प्रवेश से पहले सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में गहन तलाशी ली जा रही है।

डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रशिक्षित कक्ष निरीक्षक, पुलिस बल और मोबाइल सचल दल की तैनाती की गई है। हर गतिविधि पर जिला मुख्यालय स्थित मॉनिटरिंग सेल से लाइव नजर रखी जा रही है।

परीक्षार्थी भी पूरी सजगता के साथ केंद्रों पर पहुंचे। लाइन में लगे अभ्यर्थी हाथ में प्रवेश पत्र और आईडी लेकर शांतिपूर्वक प्रवेश की प्रक्रिया से गुजरते रहे। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल या ब्लूटुथ आदि केंद्र में नहीं ले जाने दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरओ-एआरओ (समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी) परीक्षा रविवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल प्रारंभ हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रारंभ हुआ, जिसमें बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।

शहर स्थित जीआईसी, जीजीआईसी समेत कुल 23 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात है,  परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी। इससे पूर्व डीएम विशाख जी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों और चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बता दें कि 129 केंद्रों पर 61,512 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी बप्पा श्री नारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज और एमजी काॅन्वेंट स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर करीब 480 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। डीएम ने केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों की जांच की और निगरानी एवं रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु मोबाइल टॉयलेट, हेल्पडेस्क और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेशन और बस अड्डों पर ट्रेनों की समय सारणी, परीक्षा केंद्रों की जानकारी और रैन बसेरों की लोकेशन स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए। एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया गया कि पीए सिस्टम के माध्यम से बसों की रूटवार जानकारी का नियमित अनाउंसमेंट कराया जाए। रैन बसेरों और शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया।

परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने आयुक्त सभाकक्ष में डीएम, संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार समेत केंद्र व्यवस्थापकों व नोडल अफसरों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि बस व रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाते हुए मेडिकल व एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.