मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हरदोई में 137 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बधे
हरदोई (आरएनआई) समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद हरदोई में शनिवार को दो स्थानों पर भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। इन समारोहों में कुल 137 जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर जीवन की नई शुरुआत की।
सण्डीला में 75 जोड़ों का विवाह
सण्डीला तहसील के मीतू स्टेडियम में आयोजित समारोह में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप जलपान, खान-पान और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। इस अवसर पर कुल 75 जोड़े (69 हिन्दू और 6 मुस्लिम) विवाह सूत्र में बंधे।
समारोह में बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, विधान परिषद सभापति अशोक अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख सण्डीला अमित गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की देखरेख उपजिलाधिकारी सण्डीला, तहसील प्रशासन, जिला विकास अधिकारी हरदोई और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने की।
बिलग्राम में 62 जोड़ों का विवाह
इसी प्रकार तहसील बिलग्राम में भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 62 जोड़े (60 हिन्दू और 2 मुस्लिम) का विवाह सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में बिलग्राम विधायक आशीष सिंह, ब्लॉक प्रमुख बिलग्राम सत्येन्द्र सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख माघौंगज के प्रतिनिधि रमेश वर्मा उपस्थित रहे। समारोह की देखरेख उपजिलाधिकारी बिलग्राम, परियोजना निदेशक (जिला ग्रामीण विकास अभिकरण) और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने की।
शांतिपूर्ण व गरिमामयी आयोजन
दोनों ही स्थानों पर विवाह परंपरागत रीति-रिवाज से सम्पन्न हुए। वर-वधुओं और उनके परिजनों के लिए खान-पान और अन्य सभी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था रही। पूरे आयोजन में प्रशासनिक अमले की सक्रिय भागीदारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
सामूहिक विवाह योजना न केवल गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का भी संदेश देती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



