मुंगावली में ब्रह्माकुमारीज का रक्तदान शिविर, 38 रक्तवीरों ने किया जीवनदान
मुंगावली (आरएनआई)। ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा शुक्रवार को सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
शिविर में कुल 38 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर ज्ञानालय परिवार के संरक्षक अर्जुन बृजेंद्र सिंह यादव ने भी रक्तदान किया और कहा कि रक्तदान जीवनदान है। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है, आयरन लेवल संतुलित रहता है और हृदय रोग का खतरा कम होता है। एक यूनिट रक्त से तीन से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।
उन्होंने ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित इस शिविर को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों की सामाजिक सेवाएं प्रेरणादायी और अनुकरणीय हैं। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू नरेश ग्वाल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और संस्थान की पहल की प्रशंसा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



