मछुआ समुदाय को मत्स्य पालक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करायेः-सभापति

Sep 11, 2025 - 18:49
Sep 11, 2025 - 18:50
 0  162
मछुआ समुदाय को मत्स्य पालक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करायेः-सभापति

हरदोई (आरएनआई) आज विकास भवन के स्वर्ण जंयती सभागार में मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं/ परियोजनाओं के कार्यो की समीक्षा बैठक मा0 वीरू साहनी, सभापति उ0प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में  सभापति ने प्रभारी निदेशक मत्स्य धनन्जय कुमार को निर्देश दिये कि समस्त पंजीकृत मछुआ समुदाय के लोगो को भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मत्स्य पालक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराये तथा तालाबों के पट्टे मछुआ समुदाय को ही करें और किसी को गंभीर बीमारी है तो उसका मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के माध्यम से पांच लाख तक मुक्त ईलाज कराया जायेगा।

बैठक उन्होने ने निर्देश दिये कि जिन मछुआ समुदाय के लोगों ने बीमा नहीं कराया उनका गांवों में कैम्प आयोजित कर बीमा करायें तथा किसान क्रेडिट कार्ड बनवायें और तहसीलों के जिन गांवों के तालाबों की नीलामी नहीं हुई उसकी प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ करायें तथा जहां तालाबों पर अवैध कब्जा है उनकों राजस्व एवं पुलिस टीम के माध्यम से कब्जा मुक्त करायें तथा कब्जा करने वालों पर सख्त कार्यवाही करायें और मछुआ बाहूल्य ग्रामों में सोलर स्ट्रीट लाइट नेडा विभाग से लगवायें। बैठक अतिरिक्त मजिस्टेªट पूनम भास्कर, एलडीएम श्री रंजन, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम एवं मछुआ समुदाय के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)