भोपाल: सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में गौसंवर्धन बोर्ड बैठक, देसी नस्ल संरक्षण व आत्मनिर्भर गौशालाओं पर जोर
भोपाल (आरएनआई) आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड की समीक्षा बैठक में सहभागिता की। बैठक में मुख्यमंत्री जी ने देसी नस्ल के गौपालन को प्रोत्साहित करने और गौशालाओं के प्रबंधन में धार्मिक संस्थाओं व दानदाताओं को जोड़ने के दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में आत्मनिर्भर गौशालाओं का विकास, दुग्ध उत्पादों और गोमूत्र-गोबर आधारित सामग्री के विक्रय की व्यवस्था करने, सौर ऊर्जा का उपयोग करने और देसी नस्लों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
हमारी सरकार माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में गौशालाओं के विकास और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। हम गौशालाओं के स्वावलंबन, गौपालकों के उत्थान और किसानों की आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है।
बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन और प्रमुख सचिव पशुपालन उमाकांत उमराव सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



