बीएमसी अधिकारी पर हमले के आरोप में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर हमला करने के मामले में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान ने भुवनेश्वर में डीसीपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

Jul 4, 2025 - 10:05
 0  54
बीएमसी अधिकारी पर हमले के आरोप में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

भुवनेश्वर (आरएनआई) भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान को भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। प्रधान ने भुवनेश्वर में डीसीपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था। बाद में, प्रधान को देर रात निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

पिछले सप्ताह बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर को कथित तौर पर उनके कार्यालय से बाहर खींच लिया गया था और बदमाशों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया था। जिसके बाद, विपक्षी बीजद के नेताओं ने प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं, ओएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया था और ओएएस अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। 

भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीना ने बताया कि प्रधान को एफआईआर और साहू तथा आरोपी व्यक्तियों के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रधान ने कहा कि मैं जांच में सहयोग करने के लिए आया हूं। अगर मेरी गिरफ्तारी से मामला सुलझ सकता है, तो मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्रधान समेत अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

प्रधान के वकील अनिल सतपथी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात निचली अदालत ने प्रधान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच, प्रधान की गिरफ्तारी के बाद आंदोलनकारी ओएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। आंदोलन वापस लिए जाने के बारे में एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति मिश्रा ने जानकारी दी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.