प्रशासन की लापरवाही से गुना नानाखेड़ी गेट पर बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन की बारिश पूर्व तैयारी रही सिर्फ खानापूर्ति
सड़क के दोनों ओर भूमाफियाओं ने नाले पर कब्जा कर बना लिए हैं गार्डन और आलीशान बिल्डिंग, होटल, स्कूल, पानी निकासी के अभाव में एबी रोड पर आया पानी, कॉलोनियां हुईं जलमग्न।
गुना (आरएनआई) प्रशासन की बड़ी लापरवाही और शिकायतों के बावजूद भी अनदेखी के चलते नानाखेड़ी गेट एबी रोड पर बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। बरसात के पूर्व तैयारी सिर्फ कागजी खाना पूर्ति तक ही सीमित रह गई है। वहीं सड़क के दोनों ओर भूमाफियाओं ने नाले पर कब्जा कर गार्डन और आलीशान बिल्डिंग, होटल, स्कूल बना लिए हैं जिसके चलते सड़क पर पानी बह रहा है। पानी निकासी के अभाव में एबी रोड पर पानी आने से कॉलोनियां जलमग्न हो गई है। आज की स्थिति को देखते हुए एबी रोड के दोनों साइड सोल्डर की जगह को खाली कर प्रशासन द्वारा नाले से कब्जा हटना चाहिए जिससे इस तरह सड़क उफनती नदी न बन सके।
दरअसल मामला ये है कि पूर्व में प्रशासन के आला अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, एक समाज सेवी व्यक्ति ने धरना भी दिया। इस दौरान गुना नानाखेड़ी गेट से लेकर शांति हेरिटेज तक एबी रोड पर से कब्जा हटाने का मुद्दा सामने रखा जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। इसका परिणाम ये हुआ कि आज फिर बाढ़ जैसे हालत बन चुके हैं। इधर आसपास शहर की बड़ी आबादी वाली भगत सिंह कॉलोनी, गल्ला मंडी सहित तमाम दर्जनों कॉलोनी में पानी भर गया है। हाइवे पर पर 3 से 4 फिट पानी होने से सुबह एबी रोड पर चार पहिया वाहन डूबते देखे गए। नाले पर कर अतिक्रमण और रोड के दोनों बड़ी बड़ी बिल्डिंग, गार्डन, होटल, स्कूल बनने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिले के जागरूक लोगों ओर मीडिया ने प्रशासन और नपा को भी पहिले ही चेताया था, लेकिन नगर पालिका की बागडोर प्रशासनिक अधिकारी के हाथ में होने बारिश के पूर्व तैयारी नहीं हो सकी। अभी तक यह देखा गया कि नगर पालिका की अध्यक्ष महिला लेडी होने के बावजूद भी प्रभारी सीएमओ डिप्टी कलेक्टर लेडी अधिकारी को वह रास नही आ रही है। आपसी मनमुटाव के चलते प्रभारी सीएमओ की खींचतान का नतीजा आज जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही रवैया कुछ लेडी एसडीएम का है जिनके द्वारा भी शहर के नागरिकों की सुनवाई सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित रहती है। अपनी जिम्मेदारियों से दूर रहने के लिए हमेशा मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं जिससे कोई सवाल जबाव न कर सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

