प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यालय पर मनाया जश्न
भाजपा कार्यक्रताओं ने डोल नगाड़ों की थाप पर किया डांस
गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर आज जिला मुख्यालय पर भाजपा जनों ने मनाया जश्न। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का तीसरी बार नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यक्रताओं में उत्साह है ।
इसी को लेकर आज पार्टी कार्यालय हाट रोड पर भाजपा कार्यक्रताओं द्वारा जोश और उत्साह के साथ शानदार आतिशबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्र मनाया गया। भाजपा कार्यक्रताओं एवं महिला मोर्चा की बहनों द्वारा डोल नगाड़ों की थाप पर डांस करते हुए खुशियां मनाई। इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता,विकास जैन और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता सहित जिला पदाधिकारी सहित महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रही। गुना और राजगढ़ लोकसभा की जीत हमारे लाखों-लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जाता है। हमारे सभी विधायकों ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



