पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, आवेदकों की शिकायतों, समस्याकओं के यथाशीघ्र निराकरण के दिये निर्देश

Sep 16, 2025 - 19:34
Sep 16, 2025 - 19:37
 0  270
पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, आवेदकों की शिकायतों, समस्याकओं के यथाशीघ्र निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) आज मंगलवार को गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के द्वारा गुना पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई । जनसुनवाई में डीएसपी मुख्यालय गुना  जमीलउद्दीन सिद्दिकी, सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठागना, एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीओपी चांचौडा मनोज कुमार झा, परिवीक्षाधीन डीएसपी  आनंद कुमार राय, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फिरदौस तबस्सुम, यातायात प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे । 

इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों के आवेदन पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के समक्ष प्रस्तुत में किये गये । श्री सोनी ने प्रत्येक आवेदक को गंभीरता से सुना और जिनकी शिकायतों/समस्याओं का अवलोकन कर आवेदन पर पारदर्शी एवं त्वकरित कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए । आज जनसुनवाई में 25 आवेदकों द्वारा अपनी शिकायतों/समस्याकओं के आवेदन पत्र पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए ।

जनसुनवाई का उद्देश्यर आमजन की समस्याअओं को सुनना और उनका त्वनरित समाधान करना है, ताकि जिले में कानून व्य वस्थाक और जन विश्वाकस को और सुदृढ़ बनाया जा सके ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0