पाकिस्तान से घुसपैठ की ताक में 200 आतंकी, 69 लॉन्चिंग पैड पर बीएसएफ की कड़ी नजर—आईजी अशोक यादव का बयान
श्रीनगर (आरएनआई) पाकिस्तान की ओर से जारी साजिशों के बीच बीएसएफ ने सीमा सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर के आईजी अशोक यादव ने सोमवार को 61वें स्थापना दिवस के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पाकिस्तान की तरफ मौजूद 69 सक्रिय लॉन्चिंग पैड पर 100 से 200 आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं।
आईजी यादव के अनुसार, केवल इस वर्ष कश्मीर में घुसपैठ की चार बड़ी कोशिशें हुईं, जिनमें आठ घुसपैठियों को मार गिराया गया, जबकि पांच को वापस खदेड़ा गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आतंकियों की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंपों और सीमा पार गतिविधियों पर लगातार नज़र रखे हुए है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुलमर्ग बाउल समेत कई इलाकों में सुरक्षा ग्रिड का विस्तार किया गया है।
आईजी ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के दौरान भी बीएसएफ ने आंतरिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जम्मू में नार्को-टेरर पर बड़ी कार्रवाई: 1.13 किलो ब्राउन शुगर सहित दो गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के साथ-साथ नार्को-टेरर नेटवर्क पर भी करारी चोट की है। पुलवामा पुलिस ने सोमवार को 1 किलो 130 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह खेप अवैध बाजार में करोड़ों रुपये की बताई जा रही है।
रहमू ब्रिज पर लगाए गए नाके के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसके बाद कार में सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीर अहमद शेख और तौफीक अहमद शेख, दोनों निवासी हाजीत्रा करनाह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय नार्को-टेरर सप्लाई चेन पर एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



