गांदरबल के जंगल में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Apr 1, 2026 - 11:16
 0  54
गांदरबल के जंगल में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू (आरएनआई)। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के आरहामा जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल बाकी आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं।

मंगलवार देर शाम आतंकियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही जवान संदिग्ध क्षेत्र में पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से कई घंटों तक तीव्र गोलीबारी होती रही।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को घेर लिया गया था। सुरक्षाबलों की ओर से आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन आतंकियों ने भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग तेज कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया।

इस संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) गांदरबल और सेना की 2 असम राइफल्स के जवान शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकियों के इलाके में छिपे होने की आशंका जताई गई है।

अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन को सावधानी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और सघन तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में पूरी तरह से सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.