पंधाना ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा: 11 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक व्यक्त किया; परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता

Oct 3, 2025 - 18:15
Oct 3, 2025 - 18:16
 0  405
पंधाना ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा: 11 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक व्यक्त किया; परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता

पंथाना (आरएनआई) मां दुर्गा की प्रतिमा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली गुरुवार शाम को पंधाना तहसील के ग्राम जामली राजगढ़ के पास स्थित अर्दला तालाब के रपटे पर पलट जाने से पंधाना तहसील के ग्राम पाडल्या फाटा निवासी 11 ग्रामीणों की दुखद मृत्यु हो गई। इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री_डॉ_मोहन_यादव ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने पन्धाना के एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि सभी मृतकों के परिजनों के बैंक खातों की जानकारी लेकर राहत राशि तत्काल बैंक खातों में जमा कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न की उपलब्धता संबंधी कोई कमी ना आए यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड एवं एस डी ई आर एफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया।  लगभग 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 11 शव निकाल लिए गए हैं।

गांव के कोटवार लोकेंद्र बारे ने बताया कि उसने ट्रैक्टर चालक को रपटे पर से वाहन निकालने से मना किया था, लेकिन मना करने के बावजूद उसने वाहन निकाल लिया, जिसके तुरंत बाद यह दुर्घटना हो गई। कोटवार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही पन्धाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन बी गौड़ा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
 
एस डी एम पंधाना सुश्री दीक्षा भगोरे ने बताया कि मृतकों में कु. आरती 18 वर्ष, दिनेश 13 वर्ष, उर्मिला 16 वर्ष, शर्मिला 15 वर्ष, गणेश 20 वर्ष, किरण 16 वर्ष,  पाटली 25 वर्ष,  रेवसिंह 13 वर्ष, आयुष 9 वर्ष,  संगीता 16 वर्ष और चंदा 8 वर्ष शामिल हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0