न्यायालय परिसर के सभागार में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Jun 21, 2025 - 17:06
Jun 21, 2025 - 17:07
 0  459
न्यायालय परिसर के सभागार में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरदोई (आरएनआई) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के  संजीव शुक्ला की अनुमति से न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दस कक्षीय भवन दीवानी न्यायालय परिसर के सभागार में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

योग दिवस में योग प्रशिक्षक अधिवक्ता हरिवंश सिंह द्वारा सभागार में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुये योग करने से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। योग करने के पश्चात   जनपद न्यायाधीश द्वारा योग प्रशिक्षक अधिवक्ता हरिवंश सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिला जज श्रीमती कुसुम लता, श्री योगेंद्र चौहान, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्री भूपेन्द्र प्रताप, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अनुराग यादव, श्रीमती कल्पना यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री कुमार आशीष, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री मोहम्मद यूनिस, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफ0टी0सी0(महिला) व न्यायालय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)