दिल्ली में दर्दनाक हादसा: जर्जर मकान गिरा, तीन मजदूरों की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। दरियागंज इलाके में एक मकान जमींदोज हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली (आरएनआई) मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार दोपहर 12.14 बजे एक पुराना जर्जर मकान जमींदोज हो गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
बचाव कार्य जारी है। शुरुआत में मलबे से निकालकर तीन लोगों को एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों का दावा है, मलबे में कुछ और लोग दबे हुए हैं। हादसा दरियागंज के सत्भावना पार्क, घटा मस्जिद, रिंग रोड पर हुआ है। बाकी बचाव दल मौके पर पहुंच रहे हैं।
मृतकों में जुबेर, तौफीक और गुल सागर नामक तीन मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। उसका पिछला हिस्सा जहां काम चल रहा था। वह गिर गया और तीनों मलबे के नीचे दब गए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



